मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बाढ़ से बचाव उच्च स्तरीय बैठक 6 को

भोपाल
वर्षा पूर्व बाढ़ से बचाव के संबंध में राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय समिति की बैठक 6 जून 2025 को मुख्य सचिव प्रतिकक्ष में होगी। बैठक में आपदा प्रबंधन के लिए गृह विभाग नोडल विभाग है। बचाव व राहत कार्य की स्थिति में विभाग सेना से समन्वय स्थापित कर कार्य करता है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव, गृह, जल संसाधन एवं नर्मदा घाटी विकास, वन, कृषि उत्पादन, आयुक्त, सहकारिता, ऊर्जा, लोक निर्माण, नगरीय विकास एवं आवास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण, महिला एवं बाल विकास, प्रमुख सचिव, वित्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आयुष, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य, पुशपालन, खनिज साधन, राजस्व एवं पुर्नवास, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सचिव, किसान कल्याण एवं कृषि, जनसंपर्क, भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त,ग्वालियर, परिवहन, प्रबंध संचालक, म.प्र. राज्य इलेक्ट्रानिक विकास निगम, पुलिस महानिदेशक, महानिदेशक, नगर सेवा एवं नागरिक सुरक्षा, सचिव, गृह एवं समन्वयक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरिण, कमाण्डेंट 11 बीएन एन.डी.आर.एफ. वाराणसी उत्तरप्रदेश, स्टेशन कमाण्डर, सेना मुख्यालय सब एरिया भोपाल, निदेशक, मौसम विज्ञान(आईएमडी) भोपाल, संचालक, केन्द्रीय जल आयोग भोपाल, स्टेशन डायरेक्ट, आकशवाणी भोपाल, सचिव, भारतीय रेडक्रास सोसायटी भोपाल, डिविजनल, रेलवे मैनेजर, सेंट्रल रेलवे भोपाल, स्टेशन डायरेक्टर, दूरदर्शन भोपाल, केन्द्रीय भू-जल बोर्ड, राज्य सुदूर संवेदन केन्द्र विज्ञान भवन, जल विज्ञान डेटा सेंटर, के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…