शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा नर्मदापुरम मे 5 जून 2025 विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन

सिवनी मालवा

शा. कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा नर्मदापुरम में प्राचार्य डॉ.उमेश कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में इको-क्लब द्वारा  विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.बाऊ पटेल ने संयुक्त राष्ट्र संघ की थीम  “Ending Plastic Pollution Globally” प्लास्टिक प्रदुषण एवं   पर्यावरण का मानव से संबंध उसका दोहन एवं संरक्षण सबंधित व्याख्यान प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में मुख्या अतिथि श्री प्रशांत चौरसिया प्राध्यापक, शा. कुसुम महाविद्यालय ने प्लास्टिस प्रदुषण के हानिकारक प्रभाव को पहचानने तथा बायोडीग्रेडेबल वैकल्पिक सामग्री को अपनाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर प्राध्यापक श्री मनोज प्रजापति ने  पर्यावरण संबंधी गतिविधियां एवं इको फ्रेंडली साज सज्जा का सामान कैसे निर्मित कर सकते है और कैसे उनको अपने दैनिक जीवन में नियमित रूप से ला सकते हैं के बारे में बताया।

इको क्लब प्रभारी डॉ.सतीश बालापुरे ने पर्यावरण का महत्व एवं इको क्लब द्वारा संचालित की जाने वाली नवीन कार्य योजना के बारे ने विस्तृत व्याख्यान दिया।पर्यावरणीय  पारिस्थितिक तंत्र, घटकों का महत्व बताते हुए समझाया की किसी भी तंत्र में जैविक और आजैविक घटकों का क्या महत्व होता है जो की प्लास्टिस प्रदुषण की वजह से निरंतर प्रभवित हो रहा है  ।

इस अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमे शपथ ग्रहण,पौधे वितरण, साफ -सफाई, वृक्षारोपण, पक्षियां के लिए सकोरा लगाए गए, एवं छात्राओं द्वारा अपने विचार रखे गए।कार्यक्रम में  श्रीमती काजल रतन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी, डॉ रजनीकांत वर्मा, डॉ राकेश निरापुरे, डॉ मनीष दीक्षित, डॉ दुर्गा मीणा, कु. आकांछा पाण्डे, श्रीमती संगीता कहार, कु. सुदर्शना राज, श्री   प्रवीण साहू, डॉ नीरज विश्वकर्मा, डॉ रीमा नागवंशी, डॉ गजेन्द्र वायकर   एवं छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में डॉ पदम् शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्राध्यापक गणों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    भोपाल में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, लूट के लिए सोने का दांत तक उखाड़ ले गए बदमाश; इलाके में सनसनी

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहजहानाबाद इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। वाजपेयी नगर मल्टी स्थित फ्लैट में रहने वाली 75 वर्षीय कलरी…

    रिटायरमेंट से पहले विवादों में डीजीपी कैलाश मकवाना, हार्टफुलनेस एमओयू पर उठे सवाल

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय और हार्टफुलनेस संस्थान के बीच हुए एक समझौते को लेकर प्रशासनिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। राज्य के डीजीपी कैलाश मकवाना…