मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विमान दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि विमान में सवार यात्रियों की जीवन रक्षा का कार्य सफल रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की है।

दूर से दिख रहा धुएं का गुबार
अहमदाबाद के मेघानी इलाके में यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह यात्री विमान है और अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ करते ही हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर अग्निशमन दल की टीमें पहुंच गई हैं और राहत और बचाव कार्य जारी है। 

इंदौर से जाते हैं यात्री
गुजरात और अहमदाबाद  बड़ी संख्या में इंदौर के यात्री भी जाते हैं। व्यापार के अलावा अन्य कार्यों से भी इंदौर के नागरिकों का बड़ी संख्या में वहां आना जाता होता है। अभी पता नहीं चल सका है कि किन किन शहरों के यात्री थे। विमान में दो यात्रियों के सवार होने की भी बात सामने आ रही है लेकिन अभी कन्फर्म नहीं हो रहा है। 

जीतू पटवारी ने किया ट्वीट
मप्र कांग्रेस प्रभारी जीतू पटवारी ने ट्वीट करके यात्रियों के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने लिखा है कि अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के B787 ड्रीम-लाइनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद सूचना प्राप्त हुई!
मैं यात्रियों की कुशलता के लिए,
प्रभु से प्रार्थना करता हूं!

 

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…