मंत्री राजपूत ने किया दीक्षांत समारोह स्थल का निरीक्षण

भोपाल 
डाॅ.सर हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में 33वें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगें। जिसको लेकर आयोजन की पूर्व संध्या पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद राजपूत ने विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता तथा विश्वविद्यालय प्रबंधन के साथ दीक्षांत समारोह स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि हमारा यह सौभाग्य है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी प्रथम बार सागर पधार रहे हैं। जिसको लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बहुत अच्छी तैयारियां की है। साथ ही हम सभी लोगों ने भी श्री गडकरी के स्वागत के लिए तैयार की है। मंत्री श्री राजपूत ने विश्वविद्यालय प्रबंधन की तैयारियों को लेकर संतुष्टि प्रकट करते हुए दीक्षांत समारोह स्थल तथा विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डाॅ. सुखदेव मिश्रा, वीरेंद्र पाठक, नेवी जैन सहित विश्वविद्यालय प्रबंधन कमेटी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…