इंदौर भाजपा महिला मोर्चा ने कमिश्नर ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन, कांग्रेस पार्षद कादरी को बर्खास्त करने की मांग

इंदौर
 भाजपा महिला मोर्चा ने संभाग आयुक्त कार्यालय के बाहर लव जिहाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी पर कार्रवाई की मांग उठाई। मोर्चा की महिलाओं ने कादरी को पद से तत्काल हटाने और उसकी संपत्ति को राजसात करने की मांग प्रशासन के सामने रखी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अनवर कादरी ने लव जिहाद के आरोपियों को तीन लाख रुपये की फंडिंग की थी।

कादरी की प्रॉपर्टी राजसात करने की मांग

बता दें कि बाणगंगा थाने में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ लव जिहाद को बढ़ावा देने का मामला दर्ज है। अपराध कायम होने के बाद से वह फरार हो गया है। पुलिस ने उस पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया है। भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि ऐसे जनप्रतिनिधियों को संरक्षण देना समाज और संविधान दोनों के खिलाफ है। प्रशासन से अनवर कादरी की प्रॉपर्टी राजसात करने की मांग की है।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…