राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

भोपाल 

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने लोक कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्यों का नेतृत्व किया है। उनका सार्वजनिक जीवन सभी के लिए प्रेरक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामना की है कि मध्यप्रदेश की प्रगति, लोक कल्याण और कमजोर वर्ग के उत्थान के पावन लक्ष्य की प्राप्ति के लिए राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु की प्रेरणा प्राप्त होती रहेगी। उन्होंने बाबा महाकाल से राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को आरोग्यपूर्ण एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करने की प्रार्थना की है।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…