हर माँ और हर बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मुहैया कराने के लिए मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से मंत्रालय में यूनिसेफ इंडिया की प्रतिनिधि सुसिंथिया मैककैफ्री ने सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि यूनिसेफ इंडिया की साझेदारी ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। यूनिसेफ की तकनीकी विशेषज्ञता और जमीनी स्तर पर सहयोग से राज्य सरकार की योजनाओं को नई दिशा मिली है। साझे प्रयास से योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार और यूनिसेफ इंडिया के बीच समन्वय और सहयोग से राज्य में एनीमिया और कुपोषण उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और यूनिसेफ भारत मिलकर यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि राज्य की हर माँ और हर बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलें। साझा उद्देश्य और ठोस कार्यवाही के माध्यम से हम एक स्वस्थ और समृद्ध मध्यप्रदेश का निर्माण करेंगे। सुमैककैफ्री ने राज्य में शिशु मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना की और यूनिसेफ के.

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…