जूट कार्पोरेशन ऑफ इण्डिया और कॉटन कार्पोरेशन ऑफ इण्डिया के प्रतिनिधिमण्डल ने जानी मध्यप्रदेश की एडवांस्ड फूड ग्रेन प्रोक्योरमेंट प्रणाली

भोपाल 
जूट कार्पोरेशन ऑफ इण्डिया और कॉटन कार्पोरेशन ऑफ इण्डिया के संयुक्त प्रतिनिधिमण्डल ने भोपाल में मध्यप्रदेश की एडवांस्ड फूड ग्रेन प्रोक्योरमेंट प्रणाली के बारे में जानकारी ली। एमडी नागरिक आपूर्ति निगम श्री अनुराग वर्मा प्रणाली ने इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रतिनिधिमण्डल ने मध्यप्रदेश के प्रोक्योरमेंट सिस्टम की सराहना करते हुए कहा कि इस सिस्टम को अपने कार्पोरेशन में भी लागू करेंगे।

प्रतिनिधिमण्डल ने किसानों के रजिस्ट्रेशन, डिजिटल पेमेंट और सप्लाई चेन लॉजिस्टिक्स के बारे में जानकारी ली और कहा कि यह पारदर्शिता और प्रभावशीलता के हिसाब से बेंच मार्क है। उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की बेस्ट प्रेक्टिसेस और नवाचारों की सराहना की और कहा कि इसका लाभ हम उठाएंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जूट और कॉटन के नेशनल प्रोक्योरमेंट फ्रेमवर्क की दक्षता को बढ़ाने के लिये मध्यप्रदेश में किये जा रहे नवाचारों का अध्ययन करना था। प्रतिनिधिमण्डल ने विभागीय अधिकारियों से भी विस्तार से संवाद किया।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…