मास्टर टेनर्स गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सिंह

राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय और विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को निर्वाचक नामावली से जुड़ी जानकारी को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

भोपाल 
भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में शनिवार को राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय और विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर टेनर्स को निर्वाचक नामावली सहित आयोग की विभिन्न गतिविधियों के बारे में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण सुबह 10 से शाम 6 बजे तक चला। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री सुखवीर सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि सभी मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण को गंभीरता और जिम्मेदारी लें। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रदेश के सभी बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सुचिता के लिए मतदाता सूची एक बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी है। मतदाता सूची पूरी तरह से शुद्ध हो, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बीएलओ भारत निर्वाचन आयोग का सबसे निचले स्तर पर एक महत्वपूर्ण आधार स्तंभ है। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स को विधिक प्रावधान एवं निर्वाचक नामावली प्रक्रिया, रोल प्ले, केस स्टडीज, बीएलओ ऐप एवं फॉर्म भरने के अभ्यास का आंकलन तथा शंकाओं का समाधान किया गया।

प्रशिक्षण के बाद मास्टर ट्रेनर्स का किया गया मूल्यांकन

आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद मास्टर ट्रेनर्स का मूल्यांकन किया गया। इसके लिए आईआईआईडीईएम से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 10 जिलों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री रामप्रताप सिंह जादौन, उप मुख्य निवार्चन पदाधिकारी श्रीमती सुरभि तिवारी, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश यादव, राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर श्री प्रवास जैन, श्री वाईपी सिंह उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…