मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की, ऐसी सुविधा उपलब्ध होगी कि 24 घंटोें में 5 करोड़ श्रद्धालु कर लेंगे पुण्य स्नान

उज्जैन 
एमपी की धर्मनगरी उज्जैन में 2028 में सिंहस्थ का आयोजन होना है। इसके लिए राज्य सरकार बड़े पैमाने पर तैयारी में लगी है। शहरभर में निर्माण कार्य चल रहे हैं, खासतौर पर क्षिप्रा तटों को संवारा जा रहा है। उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के​ संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं को विकसित और विस्तारित घाटों की ऐसी सुविधा उपलब्ध होगी कि 24 घंटों में 5 करोड़ श्रद्धालु पुण्य स्नान का लाभ ले सकेंगे। भोपाल में सदानीरा समागम में उन्होंने यह बात कही।

जल स्रोतों को शुद्ध और उपयोगी बनाने का काम
प्रदेश सरकार ने 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने का अभियान संचालित किया। प्रदेशभर में जल स्रोतों को शुद्ध और उपयोगी बनाने का काम चल रहा है। अनेक पोखर, जलाशय और बावड़ियों को पुनर्जीवित भी किया गया है। बता दें कि सदानीरा समागम में 6 दिनों तक कई गतिविधियां होंगी जिनमें जल एकाग्र डाकयू ड्रामा, फिल्में, गायन, नदीनामा के अंतर्गत काव्यपाठ, नृत्य नाटिका आदि शामिल हैं।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…