वैदिक सनातनी ज्योतिष महामंथन से समाज को मिलेगा लाभ: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि वैदिक सनातनी ज्योतिष महामंथन सम्मेलन में ज्योतिष के ज्ञान और अनुभव का लाभ सामज को मिलेगा। यह सम्मेलन इस क्षेत्र के लिए एक उपलब्धि साबित होगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रीवा प्रकोष्ठ के सभागार में वैदिक सनातनी ज्योतिष महामंथन सम्मेलन का शुभारंभ किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हमारी प्राचीन संस्कृति से ही ज्योतिष का विशेष महत्व रहा है। ज्योतिष के माध्यम से सटीक गणना का आकलन करने की विधि सर्वमान्य रही है। उन्होंने कहा कि इस ज्योतिष यात्रा में जो ज्ञान और अनुभव मिलेंगे उससे समाज और जनसामान्य का कल्याण होगा। सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने रीवा में हो रहे ज्योतिष महामंथन के लिए अपनी शुभकामनाएँ दी। सम्मेलन में अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्त, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी सहित देश के ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य तथा विद्वान उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…