राजधानी में बनेगा देश का पहला आधुनिक यूनानी हम्माम, कलियासोत की पहाड़ियों पर निर्माण होगा

भोपाल 

मध्य प्रदेश सरकार देश का पहला आधुनिक यूनानी हम्माम (बाथ थैरेपी सेंटर) भोपाल में बनाने जा रही है। पारंपरिक यूनानी चिकित्सा पद्धति का यह अहम हिस्सा अब वैज्ञानिक और तकनीकी रूप में विकसित किया जाएगा। इसका निर्माण हकीम सैयद जियाउल हसन शासकीय यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय, कलियासोत की पहाड़ियों पर किया जाएगा।

 लगभग तीन करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार कर इसे आयुष विभाग को भेजा जा चुका है। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सलीम अहमद ने बताया कि वित्त समिति की अगली बैठक के एजेंडे में शामिल है।

छह माह में तैयार हुआ प्रस्ताव
यह परियोजना लगभग छह महीने की मेहनत से तैयार की गई है। इसका उद्देश्य न केवल पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को सशक्त करना है, बल्कि मध्य प्रदेश को मेडिकल टूरिज्म का हब बनाना भी है। आयुष विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह हम्माम पूरे देश के लिए एक मिसाल बनेगा।

तीन चरणों में थेरेपी, हर कमरे का अलग तापमान
विशेषज्ञों ने नवाबी दौर के हम्मामों पर रिसर्च कर इस प्रोजेक्ट का मॉडल तैयार किया है।

इसमें तीन स्नान कक्ष होंगे
-पहला कमरा: 36.5 डिग्री सेल्सियस
-दूसरा कमरा: 42 से 45 डिग्री सेल्सियस

-तीसरा कमरा: 50 डिग्री सेल्सियस

हर कमरे में 10 से 15 मिनट तक रहने की सलाह दी जाएगी, ताकि शरीर की मांसपेशियों को गर्मी मिले और रोगों का उपचार संभव हो।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…