मंत्री सिंह ने मॉडल स्कूल की वार्षिक पत्रिका का किया विमोचन

मंत्री सिंह ने मॉडल स्कूल की वार्षिक पत्रिका का किया विमोचन

 मंत्री सिंह ने कहा कि स्कूल की वार्षिक पत्रिका बच्चों की प्रतिभा को निखारने का एक अच्छा माध्यम 

मंत्री सिंह ने मॉडल स्कूल टीटी नगर, भोपाल की वार्षिक शालेय पत्रिका “प्रस्तुति” का विमोचन किया

भोपाल 

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मंगलवार को मंत्रालय में मॉडल स्कूल टीटी नगर, भोपाल की वार्षिक शालेय पत्रिका “प्रस्तुति” का विमोचन किया। मंत्री सिंह ने इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल की वार्षिक पत्रिका बच्चों की प्रतिभा को निखारने का एक अच्छा माध्यम है। उन्होंने पत्रिका के प्रकाशन पर शाला प्रबंधन के प्रयासों की प्रशंसा की।

स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रेखा शर्मा ने बताया कि शाला की वार्षिक पत्रिका में बच्चों की वर्षभर की खेल-कूद, सांस्कृतिक और प्रतिभाशाली बच्चों की उपलब्धियों का समावेश किया गया है। उन्होंने बताया कि पत्रिका में बच्चों के साइंस इनोवेशन, लेख और साहित्यिक रचनाओं को प्रमुख स्थान दिया गया है। प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में कक्षा 6 से 12 तक करीब 2400 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रतिवर्ष वार्षिक पत्रिका का प्रकाशन किया जा रहा है। इस अवसर पर उप प्राचार्य आर.के. श्रीवास्तव, व्याख्याता श्रीमती आशा वैश एवं व्याख्याता शिशुपाल सिंह यादव उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…