भोपालवासियों को हज यात्रा के लिए जाना होगा इंदौर, वहीं से उड़ेगी फ्लाइट…

भोपाल 

हज यात्रा की सुविधा में प्रदेश एक पायदान पीछे हो गया। इम्बारकेशन प्वॉइंट की सूची से इस बार भोपाल का नाम हटा दिया गया है। सूची में देश के 17 शहरों में प्रदेश से अब सिर्फ इंदौर ही शामिल है। यहीं से मक्का-मदीना जाने के लिए सीधी उड़ान मिलेगी। यानी, भोपाल के यात्रियों को हज पर जाने के लिए इंदौर से उड़ान लेनी होगी।

सेंट्रल हज कमेटी ने हजयात्रा की गाइडलाइन जारी कर दी है। 30 जुलाई तक इसके आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। नई गाइडलाइन में इंदौर समेत देश के 17 शहरों से ही इंटरनेशनल फ्लाइट मिलेगी। यात्रियों को आवेदन फॉर्म में इन प्वॉइंट को शामिल करना होता है। बता दें, पिछले साल प्रदेश से हज यात्रा पर 8500 लोग रवाना हुए थे।

हज यात्रा के ये प्वॉइंट

— श्रीनगर

–गया

— गुवाहाटी

— इंदौर

— जयपुर

–नागपुर

— दिल्ली

— मुंबई

— कोलकाता

— बेंगलूरु,
— हैदराबाद

— कोचीन

— अहमदाबाद

— चेन्नई

— लखनऊ

— कालीकट (कोझीकोड)।

संगठनों का विरोध, बोेले-भोपाल के साथ नाइंसाफी

इम्बारकेशन प्वॉइंट से भोपाल का नाम कटने के बाद संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है, राजधानी होने के बाद भी नाम हटाना, भोपाल के साथ बड़ी नाइंसाफी है। ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी के मोहम्मद तौफीक ने बताया कि हज कमेटी समेत पीएमओ को पत्र भेजेंगे। नाम शामिल कराने की बात कही गई है।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…