मुख्यमंत्री डॉ. यादव बार्सिलोना में ऐतिहासिक और स्थापत्य स्थलों का करेंगे भ्रमण

स्पेन प्रवास का चौथा दिन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बार्सिलोना में ऐतिहासिक और स्थापत्य स्थलों का करेंगे भ्रमण

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्पेन प्रवास के चौथे और अंतिम दिन 19 जुलाई को बार्सिलोना की सांस्कृतिक एवं स्थापत्य धरोहर स्थलों का भ्रमण करेंगे। दिन की शुरुआत प्रसिद्ध पार्क गुएल के भ्रमण से होगी, जो आर्किटेक्चर और प्रकृति के मेल का अद्भुत प्रतीक है। वे सागरादा फैमिलिया चर्च का भ्रमण भी करेंगे, जिसे विश्व की सबसे अनूठी निर्माण शैलियों में गिना जाता है। यहां की सृजनात्मकता और सांस्कृतिक ऊर्जा, उस दृष्टि से मेल खाती है, जिसके अंतर्गत मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में कला, संस्कृति और निवेश—तीनों के समन्वय से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बार्सिलोना स्थित विश्वप्रसिद्ध पिकासो संग्रहालय का भ्रमण भी करेंगे। भ्रमण न केवल सांस्कृतिक समृद्धि में अनुभव होगा, बल्कि मध्यप्रदेश में रचनात्मक उद्योगों और कला से जुड़े क्षेत्रों में संभावनाओं की खोज की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसी दिन बार्सिलोना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

 

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने घर में गोली मारकर की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से सिर में मारी गोली

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दुखद घटना सामने आई है। हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने अपने घर…