वाल्मी में तीन दिवसीय अल्पविराम आनंद कार्यशाला संपन्न

भोपाल
आनंद विभाग द्वारा तीन दिवसीय  ‘आनंदम सहयोगी’ प्रशिक्षण कार्यशाला का 16 से 18 जुलाई 2025 तक वाल्मी, भोपाल में आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने नकारात्मक विचार छोंड़ने तथा व्यवहार से रिश्तों में सुधार करने का निर्णय लिया। प्रतिभागियों ने कहा कि सगे संबंधियों को भी इस  कार्यशाला से जुड़ने का अवसर मिले जिससे कि उनके जीवन में आनंद का प्रसार हो।

राज्य आनंद संस्थान द्वारा ‘खाद्य, नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों  के लिए कार्यक्रम में भावनात्मक, मानसिक और सामाजिक रूप से अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया, जिससे वे जनसेवा के रूप में बेहतर योगदान दे सकें। प्रशिक्षण में मानसिक स्वास्थ्य, कार्य में आनंद, सकारात्मक सोच तथा सामूहिक सहभागिता जैसे विषयों पर ध्यान दिया गया।  विभिन्न जिलों से  ‘खाद्य, नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के कुल 56 अधिकारी/कर्मचारी  इस कार्यशाला में शामिल हुए। सत्र संचालन में राज्य आनंद संस्थान के मास्टर ट्रेनर श्री गणेश कनाडे, श्री संतोष तिवारी, श्रीमती मुक्ति राय, श्रीमती पुष्पेंद्र सिसोदिया , सुश्री श्रद्धा ठाकुर तथा कार्यक्रम संयोजक के रूप में श्री प्रदीप महतो उपस्थित रहे।  राज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग के डायरेक्टर श्री सत्य प्रकाश आर्य ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

 

  • Related Posts

    दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर्व को देखते हुए प्रदेश के सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने…

    जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की जांच रिपोर्ट एक महीने में मांगी

    जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन और उनके खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई का मामला लगातार चर्चा में है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच कर रही…