मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री रिद्धेश बेंडाले और श्री स्नेहिल झा को दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फ्रांस के पेरिस शहर में 55 वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलम्पियाड 2025 में इंदौर के रिद्धेश बेंडाले और जबलपुर के स्नेहिल झा को स्वर्ण पदक मिलने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने श्री बेंडाले और श्री स्नेहिल के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि मध्यप्रदेश के युवा वैश्विक मंचों पर भारत का परचम लहरा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि पेरिस, फ्रांस में 18 से 24 जुलाई तक हुए अंतर्राष्ट्रीय फिजिक्स ओलम्पियाड में प्रदेश के युवाओं की यह सफलता हम सबको गौरवान्वित करने वाली है।

 

  • Related Posts

    बबूल की आड़ में प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई का आरोप, आरा मशीनों तक लकड़ी पहुंचने की जांच की मांग

    By: Ravindra Singh क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लकड़ी तस्कर सामान्य बबूल के पेड़ों की आड़…

    ग्वालियर-चंबल में खाद्य सुरक्षा पर सवाल, 2,190 किलो मावा और 4,526 किलो मिल्क केक जब्त

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई चर्चा में है। मावा, मिल्क केक और घी की बड़ी…