हरदा के एडिशनल एसपी सहित एसडीएम एवं एसडीओपी हटाये गये

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी), एसडीएम एवं एसडीओपी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गत 13 जुलाई को हरदा जिले के एक राजपूत छात्रावास में हुए प्रकरण की विस्तृत जांच कराई गई थी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हरदा कोतवाली के थाना प्रभारी एवं थाना प्रभारी (ट्रैफिक) को भी आईजी कार्यालय, नर्मदापुरम में अटैच कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि छात्रावास में अनुचित बल प्रयोग एवं स्थिति को संवेदनशील रूप से निराकरण करने में की गई गंभीर लापरवाही को लेकर यह कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया है।

 

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…