मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश, हरदा के एडिशनल एसपी सहित एसडीएम एवं एसडीओपी हटाये गये

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा जिले के राजपूत छात्रावास में 13 जुलाई को हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए जाँच करवाई गई। जाँच के उपरान्त हरदा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामदास प्रजापति, संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम श्री कुमार शानू देवड़िया और एसडीओपी सुश्री अर्चना शर्मा को हटा दिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि छात्रावास में अनुचित बल प्रयोग एवं स्थिति को संवेदनशील रूप से निराकरण करने में की गई गंभीर लापरवाही को लेकर यह कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हरदा कोतवाली के थाना प्रभारी एवं थाना प्रभारी (ट्रैफिक) को भी आईजी कार्यालय, नर्मदापुरम में अटैच कर दिया गया है।

 

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…