खरीफ फसल की बोवनी के लिए ‘साथी पोर्टल’ पर मानक बीज उपलब्ध: मंत्री कंषाना

भोपाल 
किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा है कि प्रदेश में केंद्र सरकार के मापदंड अनुसार किसानों को खरीफ फसलों की बोवनी के लिए “साथी पोर्टल” पर मानक बीज उपलब्ध कराया गया है। फसलों के अच्छे उत्पादन के लिए बीज प्रमाणीकरण संस्था द्वारा मानक बीज का प्रमाणीकरण कार्य निरंतर किया जा रहा है।

कृषि मंत्री कंषाना ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना संचालित है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कृषकों द्वारा ई-कृषि यंत्र पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत किये जा सकते हैं। इसी तरह नलकूप खनन योजना का लाभ भी किसानों को मिल रहा है। योजना अंतर्गत पात्र कृषकों के आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कृषि मंडी प्रांगणों में सभी मूल भूत सुविधाएं निर्मित हैं। किसानों को फसलों की उपज बेचने के लिए प्लेटफार्म, लिंक सीसी रोड, पेयजल की व्यवस्था, तोलकांटा, कृषक विश्रामगृह जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।

 

  • Related Posts

    बबूल की आड़ में प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई का आरोप, आरा मशीनों तक लकड़ी पहुंचने की जांच की मांग

    By: Ravindra Singh क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लकड़ी तस्कर सामान्य बबूल के पेड़ों की आड़…

    ग्वालियर-चंबल में खाद्य सुरक्षा पर सवाल, 2,190 किलो मावा और 4,526 किलो मिल्क केक जब्त

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई चर्चा में है। मावा, मिल्क केक और घी की बड़ी…