मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक डॉ. मुत्तुलक्ष्मी रेड्डी को दी श्रद्धांजलि

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत की पहली महिला विधायक, सर्जन और समाजसेविका डॉ. मुत्तुलक्ष्मी रेड्डी की जयंती पर पुण्य स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. रेड्डी ने बाल विवाह रोकथाम कानून, देवदासी प्रथा के अंत, देह व्यापार जैसी कुरीतियां बंद कराने और महिलाओं व बच्चों की तस्करी रोकने के लिए कानून बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके कृतित्वों को राष्ट्र सदैव स्मरण करता रहेगा।

 

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…