सीएम मोहन ने पीएम मोदी को सौंपा 18 महीने का रिपोर्ट कार्ड

भोपाल
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज पार्लियामेंट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को विरासत से विकास की रहा और सुशासन के 18 महीने, मोदी का विजन और मोहन यादव का मिशन की पुस्तिका भेंट की। पुस्तिका में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के चौमुखी विकास की गाथा है।

प्रदेश की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास, गरीबी उन्मूलन, जनजाति कल्याण, नारी  शक्ति स्वास्थ्य,शिक्षा, सुशासन , शहरी विकास, अधो संरचना विकास, पर्यटन एवं संस्कृति, को संरक्षण और पर्यावरण का लेखा-जोखा है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने हाल ही में संपन्न सफल औद्योगिक निवेश की दुबई और स्पेन यात्रा के बारे में भी प्रधानमंत्री को विस्तार से बताया।

डॉ.यादव ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन और सहयोग प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए मिलता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा की कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से भारत 2047 का विजन जो प्रधानमंत्री ने देखा है उसको पूरा करने में मध्यप्रदेश अपना पूरा योगदान देगा।

  • Related Posts

    बबूल की आड़ में प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई का आरोप, आरा मशीनों तक लकड़ी पहुंचने की जांच की मांग

    By: Ravindra Singh क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लकड़ी तस्कर सामान्य बबूल के पेड़ों की आड़…

    ग्वालियर-चंबल में खाद्य सुरक्षा पर सवाल, 2,190 किलो मावा और 4,526 किलो मिल्क केक जब्त

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई चर्चा में है। मावा, मिल्क केक और घी की बड़ी…