तेजस्वी का वार: बिहार में 80 हजार करोड़ की लूट, NDA सरकार पर गंभीर आरोप

पटना

 बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार पर आरोप लगाया कि भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक (CAG) की रिपोर्ट के हिसाब से बिहार सरकार अस्सी हजार करोड़ रुपए डकार गई है और उनका कोई भी मंत्री इस मामले में स्पष्टीकरण देने को तैयार नहीं है।

महागठबंधन की और से आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि ईडी, सीबीआई और अन्य सरकारी संस्थाएं सिर्फ विपक्ष को परेशान करने के लिए हैं, जबकि सरकारी घोटाले में वे पूरी तरह निष्क्रिय हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं और उन्हें खुद की घोषणाएं भी याद नही रहती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

यादव ने उनकी ओर से जारी 55 घोटालों की सूची का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा और उनसे संबंधित नकली दवा घोटाले को उन्होंने प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने कहा कि अगले महीने की शुरूआत में गृहमंत्री अमित शाह जब सीतामढ़ी आएंगे तो उनसे घोटालो पर जवाब मांगा जाएगा।

 

  • Related Posts

    बबूल की आड़ में प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई का आरोप, आरा मशीनों तक लकड़ी पहुंचने की जांच की मांग

    By: Ravindra Singh क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लकड़ी तस्कर सामान्य बबूल के पेड़ों की आड़…

    ग्वालियर-चंबल में खाद्य सुरक्षा पर सवाल, 2,190 किलो मावा और 4,526 किलो मिल्क केक जब्त

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई चर्चा में है। मावा, मिल्क केक और घी की बड़ी…