वरुण कपूर बने नए डीजी जेल, शाहिद अबसार को मिली एडीजी चयन एवं भर्ती की कमान

भोपाल
 राज्य शासन ने तीन वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। वरुण कपूर को जेल महानिदेशक बनाया गया है। वह अभी आरएपीटीसी इंदौर में विशेष पुलिस महानिदेशक थे। डीजी जेल जीपी सिंह के 31 जुलाई को सेवानिवृत होने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में एडीजी शाहिद अबसार को एडीजी चयन एवं भर्ती बनाया गया है। इस पद पर रहीं सोनाली मिश्रा को रेल सुरक्षा बल में डीजी बनाए जाने के बाद उनकी जगह शाहिद अबसार को पदस्थ किया गया है।

उनके पास पीटीआरआई का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। इसके अतिरिक्त डीआईजी साइबर यूसुफ कुरैशी को डीआइजी आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ बनाया गया है।
रवि गुप्ता विशेष पुलिस महानिदेशक बने

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल रवि कुमार गुप्ता को विशेष पुलिस महानिदेशक, रेल बनाया गया है। डीजी जेल जीपी सिंह के सेवानिवृत होने के बाद स्पेशल डीजी का एक पद रिक्त होने पर उन्हें पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति का आदेश एक अगस्त से प्रभावी होगा।

 

  • Related Posts

    बबूल की आड़ में प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई का आरोप, आरा मशीनों तक लकड़ी पहुंचने की जांच की मांग

    By: Ravindra Singh क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लकड़ी तस्कर सामान्य बबूल के पेड़ों की आड़…

    ग्वालियर-चंबल में खाद्य सुरक्षा पर सवाल, 2,190 किलो मावा और 4,526 किलो मिल्क केक जब्त

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई चर्चा में है। मावा, मिल्क केक और घी की बड़ी…