केनरा बैंक CBOA अधिकारियों ने शिवपुरी में किया मानवता का अनुपम कार्य – बाल गृह में बांटा खेल और खाद्य सामग्री

शिवपुरी/भोपाल। “दिल में हमने ठान लिया है, जीवन का मकसद जान लिया है” – इसी भावना के साथ केनरा बैंक के CBOA (कनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन) के अधिकारियों ने शिवपुरी में एक सराहनीय सामाजिक कार्य किया। केनपाल संस्था के बैनर तले CBOA के जनरल सेक्रेटरी रवि कुमार जी.के. के मार्गदर्शन एवं के.के. त्रिपाठी के नेतृत्व में शिवपुरी स्थित मंगलम बाल गृह के अनाश्रित बच्चों के बीच खेल का सामान, खेलकूद के लिए जूते-मोजे एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई।

यह आयोजन न केवल समाजसेवा की मिसाल बना, बल्कि यह भी दर्शाता है कि बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े अधिकारी केवल वित्तीय सेवाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी अपना योगदान दे रहे हैं।

CBOA शिवपुरी इकाई की ओर से इस सेवा कार्य में गौरव गुप्ता, धर्मेंद्र, उज्ज्वल, रामनरेश मीणा, टी.एन. वेंडिया जी, पुष्कर पांडेय, पियूष शर्मा और मनीष चतुर्वेदी की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

बाल गृह के प्रभारी अजय सेमरिया ने केनरा बैंक अधिकारियों के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को न केवल सामग्री का सहयोग देते हैं, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में भावनात्मक संबल भी प्रदान करते हैं।

CBOA का यह कदम यह सिद्ध करता है कि ‘बैंकर्स विद ए ह्यूमन फेस’ सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि एक जीवंत भावना है, जिसे ये अधिकारी अपने आचरण और कार्यों से साकार कर रहे हैं।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…