एलएनसीटी एंड एस में भारतीय भाषाओं में तकनीकी शिक्षा को समर्पित तीन दिवसीय एआईसीटीई-वाणी सम्मेलन प्रारंभ

भोपाल। लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (एलएनसीटी एंड एस), भोपाल के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग में एआईसीटीई-वाणी द्वारा प्रायोजित तीन दिवसीय अटल प्रशिक्षण एवं शिक्षण अकादमी कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को हुआ। “अगली पीढ़ी के संचार के लिए एंटीना और आरएफ डिजाइन में उभरते रुझान” विषय पर आधारित इस सम्मेलन का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा को भारतीय भाषाओं, विशेष रूप से हिंदी में बढ़ावा देना है।

उद्घाटन समारोह में आईआईटी इंदौर के प्रो. (डा.) सुमित गौतम एवं एलएनसीटी समूह के सचिव डा. अनुपम चौकसे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डा. गौतम ने भारतीय भाषाओं में तकनीकी शिक्षा के विस्तार को रोमांचक पहल बताते हुए आवृत्ति, दूरी एवं ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं डा. चौकसे ने इसे एआईसीटीई-वाणी की अभिनव पहल बताते हुए कहा कि क्षेत्रीय भाषाओं में तकनीकी अध्ययन, शोध और नवाचार को बढ़ावा देना समय की मांग है और इस पर ईमानदारी से कार्य होना चाहिए।

LNCT 21

कार्यक्रम में बॉम्बे यूनिवर्सिटी के प्रो. रंजन वाला जैन एवं एटीएमएस अहमदाबाद के राजकुमार मालवीय विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों का स्वागत डॉ. अशोक राय (डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन) एवं अनूप चतुर्वेदी ने किया, जबकि स्वागत भाषण डॉ. वी.एन. बरतारिया ने दिया।

सम्मेलन की रूपरेखा पर प्रकाश विभागाध्यक्ष डॉ. अभिनव भार्गव ने डाला और डॉ. निकेतन मिश्रा ने अतिथिगणों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रो. अमितबोध उपाध्याय ने एआईसीटीई-वाणी कार्यक्रम के उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) की अटल अकादमी के वाणी कार्यक्रम के अंतर्गत हिंदी भाषा में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य तकनीकी शिक्षा को स्थानीय भाषाओं में सुलभ बनाना तथा इंजीनियरिंग छात्रों एवं शिक्षकों को अनुसंधान एवं नवाचार से जोड़ना है।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…