धीरेंद्र शास्त्री को इंदौर पार्षद रूबीना की नसीहत – सब छोड़कर चुनाव मैदान में आएं

इंदौर 
 अपने बेबाक बयानों से चर्चा में रहने वाले बागेश्वर धाम प्रमुख पं. धीरेंद्र शास्त्री को इंदौर कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने अनोखी सलाह दी है. रुबीना ने कहा है कि बाबा बागेश्वर को अपने सारे काम छोड़कर चुनाव लड़ना चाहिए. इंदौर की कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल ने बाबा बागेश्वर और साध्वी प्रज्ञा सिंह के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों गलत बयानबाजी कर रहे हैं.

इसमें हम लोगों को न घसीटें : रुबीना

रुबीना ने कहा, ” ये लोग कह रहे हैं कि हरे रंग के नीचे आतंकवाद पनपता है, इसलिए हिंदू लड़कियों को दुर्गा और काली बनना चाहिए लेकिन बुर्के वाली नहीं बनना चाहिए. आप बनने दीजिए लड़कियों को दुर्गा और काली, अच्छी बात है. पर हम लोगों को इसमें क्यों घसीट रहे हैं.” रुबीना इकबाल खान का कहना था कि बेटियों को अच्छी शिक्षा दी जाना चाहिए लेकिन उन लोगों को नहीं घसीटना चाहिए.

साधु-संत राजनीति न करें : रुबीना

इस विषय पर रुबीना ने कांग्रेस के बड़े नेताओं से भी हस्तक्षेप करने की मांग की. उन्होंने कहा, ” जब अल्पसंख्यक वर्ग उन्हें एकतरफा मतदान करता है तो उन्हें अल्पसंख्यक वर्ग के हितों का भी ध्यान रखना चाहिए.” इस दौरान उन्होंने कहा कि साधु संतों और साध्वियों को राजनीति नहीं और अगर करनी है, तो सब छोड़कर सिर्फ राजनीति करना चाहिए.

‘धीरेंद्र शास्त्री राजनीति में उतरें’

उन्होंने विशेष तौर पर बागेश्वरधाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जिक्र करते हुए कहा, ” धीरेंद्र शास्त्री तो साधु से ज्यादा राजनेता बन गए हैं. सिर्फ राजनीति पर ही बयान देना है तो फिर सब छोड़कर राजनीति में ही जाओ और चुनाव लड़ो. दरअसल, इंदौर की पार्षद रुबीना की ये प्रतिक्रिया पंडित धीरेंद्र शास्त्री के एक विवादित बयान पर सामने आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि हिंदू लड़कियों को दुर्गा और काली बनना चाहिए लेकिन बुर्के वाली नहीं बनना चाहिए.

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…