पुलिस महानिदेशक मकवाना से वन बल प्रमुख अम्बाडे़ ने की भेंट

भोपाल
पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना से प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही.एन. अम्बाड़े ने सौजन्य भेंट की। मुलाकात में प्रदेश स्तर पर विभिन्न टाईगर स्ट्राइक फोर्स की बैठकें आयोजित करने पर सहमति बनी। इससे प्रदेश में जानवरों के अवैध शिकार को नियंत्रित किया जा सकेगा। पुलिस विभाग के सहयोग से अवैध अतिक्रमणों को हटाने एवं संगठित रूप से हो रही लकड़ी चोरी को रोकने में सहयोग भी मिलेगा। इसके अतिरिक्त अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…