इंदौर में केबल कार परियोजना की शुरुआत जल्द, दिल्ली को भेजा 737 करोड़ का प्रस्ताव

इंदौर
इंदौर में केबल कार से सफर करने का सपना जल्द हकीकत बन सकता है। इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) द्वारा कराए गए फिजिबिलिटी सर्वे की रिपोर्ट नेशनल हाइवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) को सौंप दी गई है। NHLML ने इस प्रस्ताव को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, दिल्ली को अनुमोदन और बजट आवंटन के लिए भेज दिया है।

परियोजना की मुख्य बातें
कुल लागत: करीब 737 करोड़ रुपये
कुल लंबाई: 11 किमी (दो रूट)
शुरुआत: 2028 से
अनुमानित यात्री: 2028 में प्रतिदिन 29,900, 2068 तक 1.95 लाख
पहला रूट: चंदन नगर से शिवाजी वाटिका (6.24 किमी)
लागत: 369.32 करोड़ रुपये
स्टेशन: चंदन नगर, लाबरिया भेरू, यशवंत निवास रोड गुरुद्वारा, सरवटे, शिवाजी वाटिका
यात्री अनुमान (2028): 11,700 प्रतिदिन
दूसरा रूट: रेलवे स्टेशन से विजय नगर (4.7 किमी)
लागत: 367.68 करोड़ रुपये
स्टेशन: रेलवे स्टेशन, मालवा मिल, पाटनीपुरा, विजय नगर
यात्री अनुमान (2028): 18,200 प्रतिदिन
भविष्य का यात्री अनुमान
    2038: 47,400 प्रतिदिन
    2048: 78,200 प्रतिदिन
    2068: 1.95 लाख प्रतिदिन

सेक्शन विवरण
    चंदन नगर – शिवाजी वाटिका: 3 सेक्शन (1.74 किमी, 1.93 किमी, 2.59 किमी)
    रेलवे स्टेशन – विजय नगर: 2 सेक्शन (2.08 किमी, 2.62 किमी)

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…