शहीद स्व. सुर्वे के परिवार को मिला पक्का आवास

शहीद स्व. सुर्वे के परिवार को मिला पक्का आवास

शहीद के परिजनों को मिला सुरक्षित और पक्का आवास

सरकार की पहल: शहीद स्व. सुर्वे के परिवार का सपना हुआ पूरा

उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सहित देश के 15 राज्यों में ‘शहीद समरसता मिशन’ के माध्यम से अमर बलिदानियों के परिवारों के लिये सर्वसुविधायुक्त पक्के आवासों की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को उज्जैन के शहीद स्व. गजेंद्र सुर्वे के परिवार को समर्पित सर्वसुविधायुक्त आवास ‘राष्ट्र शक्ति मंदिर’ का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहीद समरसता दिवस पर राष्ट्र शक्ति मंदिर सरस्वती भवन का लोकार्पण करने का यह अवसर बेहद खास है, जिन्होंने भारत माता की सेवा में अपनी जान की बाजी लगाई। ऐसे शहीद स्व. गजेंद्र सुर्वे के परिवार को आज सर्वसुविधा युक्त आवास समर्पित करना गर्व का विषय है। शहीद सुर्वे के बलिदान से उज्जैन गौरवान्वित हुआ है। मोहन नारायण के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सहित देश के 15 राज्यों में सक्रिय शहीद समरसता मिशन चलाया जा रहा है, जिसमें अमर बलिदानियों के परिवारों के लिए पक्के आवास की व्यवस्था की जा रही है। यह एक अत्यंत सराहनीय अभियान है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद स्व. गजेन्द्र सुर्वे के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद के परिजन का यह आवास उन्हें अपने गौरवशाली अतीत की याद दिलाएगा और निवास की स्थायी सुविधा भी देगा।

 

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने घर में गोली मारकर की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से सिर में मारी गोली

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दुखद घटना सामने आई है। हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने अपने घर…