राज्यपाल पटेल ने प्रदेशवासियों को दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

भोपाल 

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल पटेल ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान करने वाले क्रांतिकारियों, देशभक्तों और वीर शहीदों को नमन किया है।

राज्यपाल पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि आज का दिन हमारे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, बलिदानियों और राष्ट्र निर्माताओं के अदम्य साहस, समर्पण, त्याग और देशभक्ति को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर हमें स्वतंत्र भारत का अमूल्य उपहार दिया। हम सभी उन्हें कृतज्ञता के साथ नमन करते हैं।

राज्यपाल पटेल ने नागरिकों से अपील है कि स्वतंत्रता अधिकार के साथ एक जिम्मेदारी भी है। हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सतत प्रयासरत रहना चाहिए। सभी संकल्प लें कि “सबका साथ-सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प सूत्र के साथ भारत को सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

 

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने घर में गोली मारकर की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से सिर में मारी गोली

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दुखद घटना सामने आई है। हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने अपने घर…