कैलाश विजयवर्गीय का बयान: 15 अगस्त की कटी-फटी आजादी, जल्द इस्लामाबाद पर तिरंगा

इंदौर
अपने काम से ज्यादा बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार मोहन सरकार के मंत्री ने मंच से आजादी को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने प्रदेश की सियासी सरगर्मी बढ़ी दी है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में कार्यक्रम के दौरान मंच से लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि, ‘जिस आजादी के लिए भगत सिंह ने फांसी का फंदा पहना था, वो हमें 15 अगस्त 1947 को नहीं मिली, हमें अधूरी और कटी-फटी आजादी मिली थी।’ मंत्री विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में और बढ़ते हुए ऐलान कर दिया कि, ‘हम अखंड भारत की कल्पना करते हैं और वो दिन दूर नहीं, जब इस्लामाबाद पर भी तिरंगा फहराया जाएगा।’

गलत नीतियों ने भारत माता के टुकड़े किए
मंत्री ने मंच से कांग्रेस पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि ‘गलत नीतियों ने भारत माता के टुकड़े किए। मोदी सरकार के नए भारत ने पाकिस्तान के आतंक को कुचला है। आज हालात ये है कि, ड्रोन और मिसाइल हमलों का जवाब भी इस तरह दिया जाता है कि, हमारे सैनिकों को खरोंच तक नहीं आती।’

  • Related Posts

    उज्जैन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 631 किलो महुआ लाहन और 42 लीटर अवैध शराब जब्त

    उज्जैन जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के नेतृत्व में मंगलवार अलसुबह 5…

    देवास में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर

    पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान दोनों आरोपियों को पैर में लगी गोली, प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर मध्यप्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब की तस्करी…