भिंड में विधायक का हंगामा, कलेक्टर को मारने के लिए उठाया हाथ, वीडियो वायरल

भिंड
भिंड से भाजपा विधायक नरेंद्र कुशवाहा चर्चा में हैं, जहां उन्होंने कलेक्टर बंगले के बाहर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए किसानों के साथ नारेबाजी की। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बाहर आकर प्रदर्शनकारियों से मिलने से इनकार किया था।

विधायक ने कलेक्टर को सुनाई खरी-खरी
बाद में वे गेट के पास खड़े होकर विधायक से बात कर रहे थे। इसी दौरान कलेक्टर को खरी-खोटी सुनाते हुए कुशवाहा ने गाली दी और मारने के लिए हाथ भी उठाया। कलेक्टर ने भी कहा कि मैं चोरी नहीं चलने दूंगा। इस बात पर तनातनी बढ़ गई।
 
आश्वासन के बाद विधायक ने खत्म किया धरना
विधायक ने कलेक्टर की तरफ हाथ उठाते हुए गाली देते हुए धमकी दी। इसके बाद फोन पर जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल और भिंड विधायक के बीच हुई बातचीत व मिले आश्वासन के बाद विधायक ने धरना खत्म कर दिया।

  • Related Posts

    उज्जैन में पुलिस टीम पर हमला: तीसरा आरोपी सरदार सिंह गिरफ्तार, जुलूस निकालकर कोर्ट में किया पेश

    उन्हेल थाना क्षेत्र के नागझिरी गांव की घटना और मामला दर्ज मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। जिले के…

    इंदौर के आजाद नगर में बड़ी वारदात: खरीदारी करने आई महिला से मंगलसूत्र और नकदी की चोरी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

    मुसाखेड़ी बाजार में महिला को बातों में उलझाकर बनाया शिकार इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित मुसाखेड़ी बाजार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। त्योहारी…