दिल्ली से इंदौर जा रही एयर इंडिया फ्लाइट लौटी, इंजन में आग का संकेत मिलने पर इमरजेंसी लैंडिंग

इंदौर

एअर इंडिया की एक फ्लाइट में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पायलट को विमान के दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला। इंदौर जाने वाला एअर इंडिया इंडिया का विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दिल्ली लौटा। उड़ान भरने के कुछ देर बाद यानी जब विमान हवा में था तब पायलट को विमान के दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला। जिसके बाद विमान को दिल्ली लाने का फैसला लिया गया।

एअर इंडिया ने इस मामले को लेकर कहा कि विमान को निरीक्षण के लिए रोक दिया गया है और यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान में भेजा जा रहा है। जो जल्द ही इंदौर के लिए उड़ान भरेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विमान 30 मिनट से अधिक समय तक हवा में रहने के बाद आपात स्थिति में उतरा। विमान की सुबह करीब 6:15 बजे आपातकालीन लैंडिंग हुई और विमान में 90 से अधिक लोग सवार थे।

एअर लाइन ने विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि 31 अगस्त को दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI 2913 उड़ान भरने के तुरंत बाद दिल्ली लौट आई, क्योंकि कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला था। उन्होंने बताया कि मानक प्रक्रिया का पालन करते हुए कॉकपिट क्रू ने इंजन बंद करने का निर्णय लिया और विमान को दिल्ली वापस लाया गया, जहां विमान सुरक्षित उतरा। एअर लाइन ने कहा कि हवाई सुरक्षा नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को घटना की सूचना दे दी गई है।

बता दें कि लैंडिंग होते ही प्लेन में सवार यात्रियों को इमरजेंसी गेट से रेस्क्यू किया गया और प्लेन में आई तकनीकी खामी की जांच की गई। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही एअरलाइंस के अधिकारी, एयरपोर्ट स्टाफ और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। इससे पहले भी एअर इंडिया के विमान की पहले भी कई बार सेफ लैंडिंग हो चुकी है। बीते 10 अगस्त को चेन्नई में एअर इंडिया के एक विमान की सेफ लैंडिंग हुई थी। यह विमान तिरुवनंतपुरम जा रहा था, जिसमें कई सांसद भी सफर कर रहे थे। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल भी इसमें सवार थे, जिन्होंने घटनाक्रम के बारे में मीडिया को ब्रीफ किया था।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…