स्थानीय भाषाओं के संरक्षण के लिए सांस्कृतिक आयोजन महत्वपूर्ण- उप मुख्यमंत्री शुक्ल

विन्ध्य बघेली महोत्सव के आयोजन की सराहना की

भोपाल 
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक आयोजन आवश्यक है। इन आयोजनों से हमें अपनी लोकभाषा से परिचित होने का सौभाग्य मिलता है। हमारी बघेली भाषा में जो ममत्व है वह अन्य भाषा में नही। जो व्यक्ति जमीन से जुड़ा होगा उसे अपनी भाषा से ममत्व अवश्य होगा। भाषा में संस्कृति परंपराओं का समावेश होता है। स्थानीय भाषाओं के संरक्षण के लिए सांस्कृतिक आयोजन महत्वपूर्ण हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम रीवा में विन्ध्य बघेली ममत्व महोत्सव में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बघेली को बचाकर रखना होगा और आने वाली पीढ़ी में इसे फैलाना भी होगा। इस प्रकार के आयोजन लोक कलाकारों को मंच प्रदान करते हैं। हमारे यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है कि कलाकारों को नृत्य, संगीत व नाटक आदि प्रस्तुत करने के लिए मंच प्राप्त हो। उप मुख्यमंत्री ने विन्ध्य बघेली महोत्सव के आयोजन की प्रशंसा की और आयोजकों को बधाई दी। विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन व कलाकार उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…