MP कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी के घर चोरी का प्रयास, बदमाशों ने CCTV के तार काटे

इंदौर 
इंदौर शहर के राजेंद्र नगर इलाके में रहने वाले मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। आरोपियों ने घर में घुसने के बाद सीसीटीवी कैमरे बंद करने के लिए बिजली के तार तक काट दिए। इस घटना की जानकारी शनिवार सुबह लगी, तो थाने पर सूचना दी गई लेकिन पुलिस ने पूरे मामले को काफी देर तक दबा कर रखा।

कांग्रेस के एमपी चीफ जीतू पटवारी के परिवार से जब जानकारी ली गई, तो उनका कहना था कि बदमाश शनिवार तड़के 3:00 से 4:00 बजे के बीच घर में घुसे थे। सभी बदमाशों ने चेहरे को ढक रखा था और उनके पास अमूमन हथियार भी हो सकते थे क्योंकि कुछ ही दिन पहले इंदौर में कनाडिया थाना क्षेत्र में एक जज के घर इसी तरह से बदमाश बैकअप के साथ गए थे। सभी बाग टांडा के बताए जा रहे हैं।

लगातार बाग टांडा से आए आरोपी शहर में कई सुनसान इलाकों में घूम कर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन उसके बाद देर रात तक हो रही पुलिस चेकिंग पर सीधे तौर पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। पुलिस के हाथ अब तक खाली है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जीतू पटवारी के घर बेखौफ होकर पांच बदमाश घुस गए और राजेंद्र नगर थाना वहां से कुछ ही दूरी पर था पर पुलिस को भनक भी न लगी। 12 घंटे से अधिक का समय होने के बाद भी पुलिस के पास इस पूरे मामले को लेकर कोई पुख्ता जवाब नहीं है।

 

  • Related Posts

    MP से हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा, कांग्रेस की आपत्तियां खारिज; अब हाईकोर्ट जाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh मध्यप्रदेश की राजनीति में राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुन लिया गया…

    ग्वालियर में अनोखे तरीके से चोरी का माल छिपाने वाला गिरोह पकड़ा, सीवेज पाइपलाइन से मिले 12 लाख के गहने

    ग्वालियर। जिले में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। चोरी के बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने ऐसा तरीका…