मुख्यमंत्री आवास पर ओबीसी आरक्षण को लेकर अहम बैठक

भोपाल,

ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर आज शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री आवास पर माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक के प्रमुख बिंदु:
    •    27% ओबीसी आरक्षण को लेकर सरकार और समाज की साझा सहमति।
    •    2019 से रोके गए 13% होल्ड पदों को प्राथमिकता के आधार पर ओबीसी वर्ग से भरने का निर्णय।
    •    22 सितम्बर से सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई के लिए सरकार और समाज द्वारा संयुक्त रणनीति पर सहमति।

    •    मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया कि सरकार हर स्तर पर ओबीसी समाज के साथ खड़ी है और 27% आरक्षण सुनिश्चित करना ही सरकार की स्पष्ट मंशा है।
    •    ओबीसी समाज की सामाजिक-आर्थिक प्रगति एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु सरकार और समाज का साझा संकल्प।

इस बैठक से यह स्पष्ट हो गया है कि मध्यप्रदेश सरकार और ओबीसी समाज एकजुट होकर सुप्रीम कोर्ट में मजबूत पक्ष प्रस्तुत करेंगे और ओबीसी समाज को उसका संवैधानिक हक दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…