संस्कार और सेवा का संगम: लालघाटी गुरुकुल में बच्चों के श्लोक-पाठ व संध्या आरती ने किया सभी को भाव-विभोर

भोपाल 
ज्योति जनकल्याण सोसाइटी द्वारा मनभावन टेकरी लालघाटी पर गुरुकुल में विद्यार्थियों  को ठंड से बचाव के लिए ऊनी वस्त्र भोजन प्रसादी वितरित की गई   गुरुकुल में आचार्य श्री द्वारा दिए जा रहे संस्कार और शिक्षा   तारीफ ए काबिल है बच्चों के मुखरबिंद से श्लोक और संध्या आरती करते हुए देख अति प्रसन्नता हुई  और प्रफुल्लित हो गया हम उन बच्चों के मां-बाप को दिल से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इस गुरुकुल में अपने बच्चों को शिक्षा के लिए भेजा  क्योंकि संस्कृति और सभ्यता हमारे राष्ट्रहित के लिए सर्वोपरि है । संस्था  की संयोजक श्रीमती ज्योति राय ने बताया बचपन से  बच्चों में जिस तरह से संस्कार डाले जाते हैं आगे  चलकर वह संस्कार ही काम आते हैं और आज हमें गुरुकुल में इन बच्चों को देखकर बहुत ही गर्व महसूस हो  हुआ है  हमारे साथ सेवा में सहयोगी बने आदरणीय श्री विष्णु श्रीवास्तव जी पूर्व कृषि मंत्री सलाहकार, , रवि महाराज जी,  मुकेश जी,अनीता जी नीतू जी संस्था के सचिव श्री नमन  जी, और कई समाज सेवी सम्मिलित हुए उन सभी का संस्था दिल से धन्यवाद करती है।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश स्थापना दिवस: सीएम मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में लगाया ‘संकल्प वृक्ष’, 15 जनवरी को भोपाल में मनेगा सेना दिवस

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के ऐतिहासिक शौर्य स्मारक परिसर में पहुंचकर ‘संकल्प वृक्ष’…

    मुरैना: 4.5 लाख रुपये के नशे के 2856 इंजेक्शन जब्त, आगरा से सप्लाई करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाओं के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पुरानी…