गौमांस मामले में नगर निगम अध्यक्ष का कड़ा रुख, कहा- दोषी और उनका संरक्षण देने वाले नहीं बचेंगे

भोपाल 

भोपाल में सामने आए गौमांस मामले को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है. नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने इस पूरे मामले पर बेहद सख्त और आक्रामक रुख अपनाया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि चाहे असलम चमड़ा हो या कहीं का भी चमड़ा, अगर कोई इस तरह के अपराध में लिप्त पाया गया तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा.

अपराधी ही नहीं, संरक्षण देने वाले भी नहीं बचेंगे
किशन सूर्यवंशी ने कहा कि इस तरह के मामलों में सिर्फ अपराध करने वाले ही नहीं, बल्कि उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारी या कोई भी व्यक्ति भी कार्रवाई से नहीं बचेगा. उनका कहना था कि यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है, तो चाहे वह छोटा हो या बड़ा, कानून अपना काम करेगा.

हिंदू संगठनों ने पकड़ा था वाहन
नगर निगम अध्यक्ष ने बताया कि इस पूरे मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एक संदिग्ध वाहन पकड़ा था. उस वाहन में गौमांस होने की बात सामने आई है, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया.
रिपोर्ट में दोषी निकला तो सख्त कार्रवाई तय
सूर्यवंशी ने कहा कि फिलहाल मामला जांच के अधीन है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है. उन्होंने दो टूक कहा कि अगर आधिकारिक रिपोर्ट में गौमांस की पुष्टि होती है और कोई दोषी पाया जाता है, तो उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

 

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने घर में गोली मारकर की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से सिर में मारी गोली

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दुखद घटना सामने आई है। हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने अपने घर…