नरसिंहपुर में कार पलटने से चार दोस्त गंभीर घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

नरसिंहपुर.

शहर के बायपास रोड स्थित महर्षि स्कूल के पास सोमवार रात एक अनियंत्रित कार पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार चार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान कृष्णा तिवारी, अंश दुबे, सहज राजपूत और अर्णव जाट के रूप में हुई है।

जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद दो किशोरों की नाजुक हालत को देखते हुए उनका सीटी स्कैन कराया गया और बेहतर इलाज के लिए उन्हें लक्ष्मी नारायण अस्पताल रेफर किया गया। बचे दो घायलों का इलाज वर्तमान में जिला अस्पताल में ही चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में सभी की स्थिति स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है कि आखिर कार अनियंत्रित होकर कैसे पलटी।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…