कॉरपोरेट गवर्नेंस में कंपनी सेक्रेटरी की भूमिका और मजबूत होगी

विवेक झा, भोपाल। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) के भोपाल चैप्टर द्वारा शनिवार को “ज्ञानोदय – From Insight to Impact Powered by Compliance” विषय पर फुल डे कॉन्फ्रेंस का आयोजन क्वालिटी मोटल शिराज में किया गया। इस सम्मेलन में कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशन से जुड़े सदस्यों, छात्रों और कॉरपोरेट प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य कॉरपोरेट गवर्नेंस, अनुपालन प्रबंधन और पेशेवर दक्षता को मजबूत बनाना था।

कॉन्फ्रेंस में ICSI के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएस पवन जी. चांडक की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कंपनी सेक्रेटरी की भूमिका केवल कानूनी अनुपालन तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि वे अब संगठनों के रणनीतिक निर्णयों और कॉरपोरेट गवर्नेंस को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावी कॉम्प्लायंस किसी भी संगठन की दीर्घकालिक सफलता के लिए आवश्यक हैं और इसमें कंपनी सेक्रेटरी पेशेवरों की भूमिका लगातार बढ़ रही है।

कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजित तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रथम तकनीकी सत्र में प्रैक्टिसिंग कंपनी सेक्रेटरी सीएस वेंकटरामन कृष्णन ने लोन, निवेश, संबंधित पक्ष लेनदेन (RPT), प्रतिभूतियों के निर्गम और अनुपालन प्रबंधन से जुड़े कानूनी और व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि बदलते कॉरपोरेट माहौल में सही अनुपालन प्रबंधन कंपनियों की विश्वसनीयता और पारदर्शिता को मजबूत बनाता है।

दूसरे तकनीकी सत्र में काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट डॉ. प्रिया सोनपर ने समग्र स्वास्थ्य और कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि व्यावसायिक जीवन में बढ़ते दबाव के बीच मानसिक संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रतिभागियों को तनाव प्रबंधन के व्यावहारिक उपाय बताते हुए कार्य और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण ICSI के अध्यक्ष के साथ आयोजित ओपन हाउस इंटरैक्शन रहा, जिसमें प्रतिभागियों को सीधे संवाद का अवसर मिला। इस दौरान प्रतिभागियों ने कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशन से जुड़े विभिन्न प्रश्न और सुझाव रखे, जिन पर अध्यक्ष ने मार्गदर्शन प्रदान किया।

कॉन्फ्रेंस के दौरान भोपाल चैप्टर के चेयरमैन सीएस अंकुर चौकसे ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम पेशेवरों को ज्ञानवर्धन, नेटवर्किंग और नए दृष्टिकोण प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। वहीं चैप्टर के सचिव सीएस मनीष पाटीदार ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) से जुड़े कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें सीएस अमन जैन, सीएस प्रदीप मुटरेजा, सीएस प्रवेश धवन, सीएस आशीष करोडिया, सीएस राजेश तरपारा और सीएस अंकित रोहित प्रमुख रूप से शामिल थे।

कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को न केवल पेशेवर ज्ञान प्राप्त हुआ, बल्कि कॉरपोरेट क्षेत्र में तेजी से बदलते नियमों और चुनौतियों के प्रति जागरूकता भी बढ़ी। आयोजकों के अनुसार, ऐसे सम्मेलन कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पेशेवरों को नए अवसरों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…

    Leave a Reply