माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर में 180 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण

उमरिया

कलेक्टर  राखी सहाय के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही. एस. चंदेल एवं जिला शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह वरकड़े के समन्वय से विकासखंड करकेली के माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर, डबरोहा में आउटरीच गतिविधि के तहत स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 180 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण आरबीएसके के डॉ. योगेश कुर्वे, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) यासमीन बेगम कचरवार एवं किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता पूजा पांडे द्वारा किया गया। छात्राओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।

किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता पूजा पांडे ने छात्राओं को किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए उमंग स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर के उपयोग और उससे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य  लोटन अनुरागी की उपस्थिति में तंबाकू निषेध अभियान के अंतर्गत विद्यालय का मूल्यांकन किया गया। निर्धारित मापदंडों के अनुसार विद्यालय को 93 अंक प्राप्त हुए, जिसके आधार पर माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर, डबरोहा को तंबाकू मुक्त शाला घोषित किया गया।

इस अवसर पर छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं सुरक्षित एवं स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना रहा।

  • Related Posts

    दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर्व को देखते हुए प्रदेश के सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने…

    जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की जांच रिपोर्ट एक महीने में मांगी

    जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन और उनके खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई का मामला लगातार चर्चा में है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच कर रही…