मुरैना में नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से टम-टम चालक समेत दो की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के बानमोर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टम-टम को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टम-टम चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी।

टक्कर इतनी भीषण कि मौके पर ही गई दोनों की जान

हादसे में मृतकों की पहचान भूरा पुत्र रामबरन श्रीवास (40 वर्ष), निवासी गंगाराम का पुरा, और गिर्राज पुत्र रामजीलाल श्रीवास (48 वर्ष), निवासी सदर, के रूप में हुई है। भूरा टम-टम चलाता था। जानकारी के अनुसार, वह टम-टम लेकर गंगाराम का पुरा से सदर बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टम-टम को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ट्रक छोड़कर फरार हुआ चालक

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। हादसे की सूचना मिलते ही बानमोर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

हाईवे पर लगा जाम, मशक्कत के बाद यातायात बहाल

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और काफी मशक्कत के बाद यातायात को दोबारा सुचारु कराया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

  • Related Posts

    डबरा में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए बनी पुलिस चौकी बनी शोपीस, नियमित तैनाती नहीं होने का आरोप

    ग्वालियर जिले के डबरा शहर में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए बनाई गई पुलिस चौकी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि चौकी पर…

    पति से झगड़े के बाद कुएं में कूदी महिला, माफी मांगने की शर्त पर बाहर निकली पार्वती

    शिवपुरी जिले के करेरा क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद का एक अनोखा मामला सामने आया है। दिनारा थाना क्षेत्र के सहरया गांव में पति से झगड़े के बाद पार्वती…

    Leave a Reply