‘शिवराज’ को ‘सीएम मोहन’ का कमिटमेंट..‘कोसमी’ मामले में होगा ‘न्याय’

केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान,बीेजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम से मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुरुवार को केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ विधायक हेमन्त खंडेलवाल, बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव सहित अनुसूचित जनजाति समुदाय के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित थे।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के कोसमी ग्राम में बीते दिनों हुए घटनाक्रम की जानकारी देकर जनजातीय समुदाय के साथ हुई कार्यवाही की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि इस मामले की पूरी गंभीरता से जांच कराई जा रही है। सबके साथ न्याय होगा। उन्होंने कहा कि हम आपसी संवाद से मामले का व्यावहारिक समाधान निकालेंगे।

  • Related Posts

    एक हजार महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की प्रतिकृति,दीपावली से पहले चंबल में औद्योगिक सम्मेलन

    —श्योपुर में ह्यूमन रंगोली के जरिए वन्यजीव संरक्षण का संदेश, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की सराहना प्रोजेक्ट चीता के चार वर्ष पूरे होने पर श्योपुर में एक हजार से अधिक…

    जनसमस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता और जवाबदेही जरूरी -CM

    -मुरैना में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में सीएम ने दिए निर्देश -शिकायतों का प्रारंभिक स्तर पर समाधान करने पर जोर -अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को 2 लाख और…

    Leave a Reply