निवेश की दृष्टि से MP लाभकारी..GIS-2027 के लिए उद्योगपतियों को न्योता

—विजयवाड़ा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा..टेक्सटाइल, कृषि प्रसंस्करण, इंजीनियरिंग, पर्यटन और रिन्यूएबल एनर्जी में निवेश की संभावनाओं पर मंथन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश के उद्योगपतियों और निवेशकों को मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की निवेश प्रोत्साहन नीतियां, अनुकूल औद्योगिक वातावरण और बेहतर होती अधोसंरचना निवेशकों के लिए लाभकारी अवसर उपलब्ध करा रही हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को विजयवाड़ा में प्रमुख उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा की और उन्हें भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS)-2027 में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश की 25 सरलीकृत निवेश प्रोत्साहन नीतियां विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक निवेश को गति दे रही हैं। धार में पीएम मित्र पार्क, ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग इकाई और जबलपुर-इंदौर औद्योगिक कॉरिडोर जैसी पहल प्रदेश में नए औद्योगिक अवसरों का आधार बनेंगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में करीब 30 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिनमें से एक-तिहाई प्रस्तावों को क्रियान्वयन के चरण में पहुंचाया जा चुका है।

कई क्षेत्रों में निवेश पर चर्चा

टेक्सटाइल क्षेत्र में मोहन स्पिनटेक्स इंडिया के वी. सुधाकर चौधरी और अनंत लक्ष्मी स्पिनिंग मिल्स के सामिनेनी कोटेश्वर राव से धार के पीएम मित्र पार्क सहित कपास उत्पादक क्षेत्रों में स्पिनिंग, होम टेक्सटाइल, बुनाई और प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने पर चर्चा हुई। कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेनाली डबल हॉर्स के मोहन श्याम प्रसाद के साथ दलहन उत्पादक क्षेत्रों में दाल मिलों की संभावनाओं पर विचार किया गया। कॉन्टिनेंटल कॉफी के प्रतिनिधि से कॉफी ब्लेंडिंग, पैकिंग और वितरण केंद्र विकसित करने पर संवाद हुआ। इंजीनियरिंग क्षेत्र में क्रिस्टना इंजीनियरिंग वर्क्स के बी. राजा शेखर से कास्टिंग, मशीनिंग और औद्योगिक कलपुर्जा इकाइयों की संभावनाओं पर चर्चा हुई, जबकि रामकोर ग्रुप के के.वी.एस. प्रकाश राव से वाणिज्यिक वाहनों और ट्रैक्टरों के डीलर नेटवर्क तथा ऑटो-सर्विस क्षेत्र में कौशल विकास पर विचार-विमर्श हुआ। पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में फॉर्च्यून मुरली ग्रुप के मुत्तवरपु मुरली से सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर उज्जैन, इंदौर और ओंकारेश्वर में होटल एवं पर्यटन सुविधाओं के विकास पर चर्चा की गई। अधोसंरचना और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में ऋत्विक प्रोजेक्ट्स के डॉ. सी.एम. रमेश एवं सी.एम. राजेश, बोंडाडा ग्रुप के डॉ. बोंडाडा राघवेंद्र राव तथा नवयुग इंजीनियरिंग के सी. गोविंद विश्वेश से निवेश संभावनाओं पर संवाद हुआ। चर्चा में सिंचाई, निर्माण, सौर ऊर्जा, बैटरी भंडारण, टेलीकॉम और रेलवे अधोसंरचना जैसे क्षेत्र शामिल रहे।

मुख्यमंत्री ने आईडीएफआईसी, दुबई के एस.एस. राजू और इंटरनेशनल स्टार्टअप फाउंडेशन, मिडिल ईस्ट के रावुरी एस. राव से खाड़ी देशों के निवेशकों तथा प्रवासी भारतीयों को मध्यप्रदेश से जोड़ने और स्टार्टअप्स के लिए नए अवसर विकसित करने पर चर्चा की। आंध्र प्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री फेडरेशन के अध्यक्ष पोतलूरी भास्कर राव को भी व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ GIS-2027 में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
सीएम का प्रयास आंध्र प्रदेश के औद्योगिक नेटवर्क को मध्यप्रदेश के निवेश अवसरों से जोड़ना है।

 

धार्मिक यात्रा के बीच सीएम मोहन का विकास एजेंडा,निवेश, उद्योग और शहरीकरण पर CM मोहन का फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आंध्र प्रदेश विजयवाड़ा उत्सव में शामिल होने पहुंचे,लेकिन इस दौरे को उन्होंने मध्यप्रदेश में निवेश और विकास की संभावनाएं बढ़ाने का अवसर भी बना दिया..धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों, निवेशकों और आंध्र प्रदेश के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर औद्योगिक साझेदारी से लेकर आधुनिक शहरी विकास तक कई अहम विषयों पर चर्चा की.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयवाड़ा में आयोजित ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश’ इंटरैक्टिव सेशन में प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा की..उन्होंने मध्यप्रदेश में उपलब्ध निवेश संभावनाओं, अनुकूल औद्योगिक वातावरण और उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार की उद्योग मित्र नीतियों की जानकारी साझा की..इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में नए निवेश आकर्षित करने के साथ औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को गति देना है..दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की..उन्होंने उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से भी मुलाकात की..इसके अलावा सुप्रसिद्ध अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट की.

मुख्यमंत्री ने अमरावती में आंध्र प्रदेश कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुनियोजित शहरीकरण, आधुनिक बुनियादी सुविधाओं और विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की..उन्होंने डिजिटल, स्मार्ट और पर्यावरण-अनुकूल एकीकृत टाउनशिप परियोजना का अवलोकन भी किया..इस दौरान मध्यप्रदेश की इंदौर-उज्जैन और भोपाल मेट्रोपॉलिटन परियोजनाओं के साथ जबलपुर और ग्वालियर के लिए तैयार की जा रही योजनाओं का उल्लेख भी किया..मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक-सांस्कृतिक सहभागिता के साथ निवेश और विकास को जोड़ने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.

  • Related Posts

    कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, इंदौर में पांच PET-CT स्कैन सेंटर शुरू

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया शुभारंभ, भोपाल सहित चार अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी अत्याधुनिक जांच सुविधाओं का विस्तार.. मध्यप्रदेश में गंभीर बीमारियों की जांच और उपचार को आधुनिक तकनीक…

    मप्र में मोर संरक्षण की नई परियोजना, बड़नगर को फूड प्रोसेसिंग पार्क की सौगात!

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की कई घोषणाएं, नए सांदीपनि विद्यालय खुलेंगे, आलू प्रसंस्करण से 35 जिलों के किसानों को मिलेगा लाभ.. मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण, कृषि आधारित उद्योग, शिक्षा और…