गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

 हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली

भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र के हाट बाजारों और मुख्य मार्गों पर अपनी आजीविका चलाने वाले हाथ ठेला, फल, सब्जी और फास्ट फूड के रेहड़ी चालकों से अवैध रूप से दैनिक शुल्क (तहबाजारी) वसूला जा रहा है। नगर पालिका के नाम पर प्राइवेट लोगों द्वारा हर दुकान से रोजाना 10 रुपये जबरन वसूले जा रहे हैं।

 पर्ची न देना और दुकानें न लगने देने की धमकी

वसूली करने वाले दबंगों द्वारा गरीब दुकानदारों से मनमानी की जा रही है। शुल्क न देने पर उन्हें भविष्य में ठेला न लगाने देने और बाजार से खदेड़ने की धमकियां दी जाती हैं। स्थिति यह है कि अवैध वसूली करने वाले कुछ दुकानदारों को पर्ची देते हैं तो कई लोगों से बिना किसी रसीद के ही खुलेआम नकदी ऐंठ ली जाती है, जिससे गरीब पटरी विक्रेताओं में भारी रोष व्याप्त है।

 शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बावजूद जारी है अवैध ठेकेदारी प्रथा

गौरतलब है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 29 मई 2023 को भोपाल में आयोजित हाथठेला, फेरी एवं रेहड़ी वालों की महापंचायत में बड़ी घोषणा की थी। वेंडर हितग्राहियों के अनुरोध पर उन्होंने बाजार बैठकी यानी तहबाजारी की प्रतिदिन की वसूली और इस जुड़ी ठेकेदारी प्रथा को पूरी तरह से बंद करने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद गोहद नगर पालिका प्रशासन की मिलीभगत से निजी लोगों के माध्यम से यह अवैध वसूली धड़ल्ले से जारी है।

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    सिंगरौली: बैढ़न के पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप पर युवतियों पर कमेंट करने को लेकर विवाद, वीडियो वायरल

    होटल से लौट रही युवतियों पर फब्तियां कसने का मामला मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न स्थित पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से…

    Leave a Reply