रीवा में सेल्फी लेने के दौरान अचानक चली गोली, फल व्यापारी के पेट में लगी; अस्पताल में भर्ती

पिस्टल के साथ सेल्फी ले रहा था युवक, संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में उपचार जारी

रीवा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में पिस्टल के साथ सेल्फी लेने के दौरान अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली लगने से फल व्यापारी शुभम खटीक पिता शंकर खटीक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शुभम पिस्टल के साथ सेल्फी ले रहे थे, तभी अचानक फायर हो गया और गोली उनके पेट में जा लगी।

संजय गांधी अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल शुभम खटीक को तत्काल रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पिस्टल कहां से आई और किन परिस्थितियों में गोली चली, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल घायल युवक का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की परिस्थितियों और अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

  • Related Posts

    उज्जैन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 631 किलो महुआ लाहन और 42 लीटर अवैध शराब जब्त

    उज्जैन जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के नेतृत्व में मंगलवार अलसुबह 5…

    देवास में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर

    पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान दोनों आरोपियों को पैर में लगी गोली, प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर मध्यप्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब की तस्करी…

    Leave a Reply