दतिया में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर CMHO कार्यालय के अकाउंटेंट से मारपीट, जान से मारने की धमकी

By: Ravindra Singh

दतिया में शराब पीने के लिए पैसे देने से इनकार करना एक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को भारी पड़ गया। आरोप है कि एक युवक ने सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ अकाउंटेंट के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में 29वीं बटालियन के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

29वीं बटालियन के पास हुई मारपीट की घटना

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित अजय गुप्ता (डेम) पुत्र सुभाष चंद्र गुप्ता, उम्र 38 वर्ष, गहोई कॉलोनी दतिया के निवासी हैं। वह स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं।

आरोप है कि चुनगर फाटक निवासी नरेंद्र साहू ने उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट में अकाउंटेंट को आई गंभीर चोटें

इस घटना में अजय गुप्ता को काफी चोटें आई हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी अजय गुप्ता के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट के आधार पर आरोपी नरेंद्र साहू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Related Posts

स्वामित्व योजना में लापरवाही पर पटवारी रचना मौर्य के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश

By: Ravindra Singh दतिया जिले की भांडेर तहसील में स्वामित्व योजना के काम में लापरवाही बरतने के आरोप में पटवारी के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। भांडेर के एसडीएम…

मध्य प्रदेश में ‘बेटी की पेटी’ अभियान की पोल खुली, जमीनी हकीकत जानकर चौंक जाएंगे आप

By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा और उनकी गोपनीय शिकायतों के निवारण के लिए साल 2019 में बड़े दावों के साथ ‘बेटी की पेटी’ अभियान की शुरुआत…

Leave a Reply