मुरैना में शादी का वादा कर युवती का एक साल तक शोषण, आरोपी की मां और वकील समेत तीन पर FIR

By: Ravindra Singh

मध्यप्रदेश के मुरैना में 19 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि एक युवक ने उसे विवाह का भरोसा देकर करीब एक साल तक अपने साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रखा। इस दौरान युवक की मां और एक वकील ने भी शादी कराने का भरोसा दिलाया था। लेकिन एक साल बाद जब युवती ने विवाह की बात कही तो उसे घर से निकाल दिया गया। मामले में युवती की शिकायत पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पड़ोस में हुई मुलाकात, शादी का भरोसा देकर बनाए संबंध

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, उत्तमपुरा निवासी 19 वर्षीय युवती (परिवर्तित नाम राखी) की करीब एक साल पहले पड़ोस में रहने वाले धर्मवीर रामपुरे से जान-पहचान हुई थी। आरोप है कि नवंबर महीने में धर्मवीर ने युवती को अपने घर बुलाया और शादी करने का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी ने विवाह का भरोसा बनाए रखा और युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

आरोपी की मां और वकील ने भी दिया शादी कराने का भरोसा

पीड़िता का आरोप है कि धर्मवीर की मां बबीता रामपुरे और एडवोकेट भीमसेन पहाड़िया ने भी उसे आश्वासन दिया था कि वह धर्मवीर के साथ पत्नी की तरह रहे। एक साल बाद दोनों की शादी करा दी जाएगी। इसी भरोसे में आकर युवती धर्मवीर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। युवती के मुताबिक, करीब एक साल बीतने के बाद जब उसने धर्मवीर से शादी करने के लिए कहा तो उसकी मां ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।

शादी की बात उठाने पर जान से मारने की धमकी का आरोप

युवती ने आरोप लगाया है कि घर से निकाले जाने के बाद जब उसने दोबारा शादी की बात उठाई तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने स्टेशन रोड थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धर्मवीर रामपुरे, उसकी मां बबीता रामपुरे और एडवोकेट भीमसेन पहाड़िया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

Related Posts

MP Pensioners: अब घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, एक कॉल पर घर पहुंचेगा डाकिया

By: Ravindra Singh मध्यप्रदेश के लाखों पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें हर साल नवंबर में जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक या सरकारी दफ्तरों…

दतिया में झांसी चुंगी पर मजिस्ट्रेट चेकिंग, नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावकों को दी सख्त समझाइश

By: Ravindra Singh दतिया। शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए गुरुवार, 19 नवंबर को झांसी चुंगी क्षेत्र में मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया।…

Leave a Reply