ग्वालियर के अवंतिका गैस परिसर में बम धमाके की मॉक ड्रिल, ब्लैकआउट के बाद सक्रिय हुईं बचाव टीमें

By: Ravindra Singh

ग्वालियर। शहर में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए अवंतिका गैस परिसर में बुधवार शाम मॉक ड्रिल आयोजित की गई। एयर स्ट्राइक, बम धमाके, सीएनजी वाहन में आग और कर्मचारियों के घायल होने जैसी काल्पनिक परिस्थितियां बनाकर विभिन्न विभागों की कार्यक्षमता का परीक्षण किया गया। अलर्ट मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता, दमकल, एसडीआरएफ और मेडिकल टीम मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

गृह मंत्रालय के निर्देश पर हुआ आपातकालीन अभ्यास

हजीरा थाना क्षेत्र में ट्रिपल आईटीएम के सामने स्थित अवंतिका गैस परिसर में आयोजित इस मॉक ड्रिल में भारत सरकार के गृह मंत्रालय और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों का पालन किया गया। अभ्यास में पुलिस, नगर निगम, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और गैस कंपनी के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

डिजास्टर सायरन बजते ही सभी एजेंसियों को अलर्ट किया गया। टीमों ने निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुसार घटनास्थल पर पहुंचकर सुरक्षा घेरा बनाने और राहत कार्य शुरू करने का अभ्यास किया।

बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध वस्तु को किया निष्क्रिय

मॉक ड्रिल के दौरान परिसर में संदिग्ध बम मिलने की स्थिति तैयार की गई। सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और परिसर की जांच करते हुए संदिग्ध वस्तु को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने का अभ्यास किया।

इसके अलावा सीएनजी वाहन में आग लगने की काल्पनिक घटना पर दमकल और एसडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। आग बुझाने के साथ ही मेडिकल टीम ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया।

ब्लैकआउट कर परखी गई सुरक्षा व्यवस्था और विभागों का तालमेल

आपातकालीन तैयारियों की जांच के लिए शर्मा फॉर्म क्षेत्र की बस्तियों में प्रतीकात्मक ब्लैकआउट भी कराया गया। बिजली बंद होने जैसी स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और बचाव कार्य संचालित करने की तैयारियों को परखा गया।

अभ्यास के जरिए यह आकलन किया गया कि किसी वास्तविक आपदा, बम धमाके, आगजनी या अन्य गंभीर घटना के दौरान विभिन्न विभाग कितनी तेजी से प्रतिक्रिया देते हैं। साथ ही उपलब्ध संसाधनों, कर्मचारियों की तत्परता और एजेंसियों के बीच समन्वय की स्थिति की भी जांच की गई।

 

Related Posts

ग्वालियर का GRMC बनेगा रोबोटिक सर्जरी करने वाला पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज, डॉ. मोहित भंडारी करेंगे पहला ऑपरेशन

By: Ravindra Singh ग्वालियर। किडनी प्रत्यारोपण जैसी उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं में सफलता दर्ज करने के बाद ग्वालियर स्थित गजराराजा मेडिकल कॉलेज (GRMC) अब प्रदेश का पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज…

3 दिसंबर को MP में बैंक हड़ताल, 11 बैंकों के 8 हजार कर्मचारी रहेंगे काम से दूर; ग्राहकों को हो सकती है परेशानी

By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में बैंकिंग सेवाएं दिसंबर की शुरुआत में प्रभावित हो सकती हैं। आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारी संगठनों ने 3 दिसंबर को…

Leave a Reply